वार्ड नंबर 21 में बसपा पार्षद प्रत्याशी शिवसिंह कुशवाह के समर्थन में उमड़ा भारी जन सैलाब :

आज सांयकाल को वार्ड नंबर 21 में बसपा पार्षद प्रत्याशी शिवसिंह कुशवाह के द्वारा आमजन को साथ लेकर वार्ड के क्षेत्र हनुमान नगर, बगिया, सरला फार्म, पुरूषोत्तम बिहार, किरार कालोनी रेजीेंडेंसी रोड़, भिण्ड रोड़, कैलादेवी कालोनी, बैंक कालोनी, मुरार एन्क्लेव, शांति बिहार कालोनी आदि क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान किया जिसे आम जनता का भरपूर सहयोग मिला साथ ही क्षेत्र वासियों का अपने नये पार्षद के रूप में शिवसिंह कुशवाह को देखने का बड़ा ही उत्साह देखने को मिला। क्या बच्चे क्या बूढ़े और क्या जवान सभी में गजब का उत्साह देखा गया। 



जन संपर्क अभियान का दौर देर शाम तक जारी रहा। सोने पर सुहागा तब हो गया जब मौसम भी सुहाना हो गया और उमस भरी गर्मी से राहत पाकर लोगों को जबरजस्त रूप से इस जन संपर्क अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। 



इस अवसर पर मीडियाकर्मी भी मौजूद रहे जिन्होंने भावी पार्षद से उनके वार्ड के विकास के विषय में आगामी रणनीति पर चर्चा की। 







हुजन समाज पार्टी पार्षद पद के उम्मीदवार वार्ड -21  से श्री शिव सिंह कुशवाह जी को अपना अमुल्य वोट दे कर भारी मतों से विजयी बनाइए ’वार्ड - 21’ की जनता जनार्दन से विनम्र अपील है की बहुजन समाज पार्टी को जिताना है और देश को मजबूत बनाना है.....