बसपा पार्षद प्रत्याशी का जन संपर्क अभियान
आज वार्ड क्रमांक 21 में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शिव सिंह कुशवाह जी ने महापोर प्रत्याशी सुनीता गौतम के साथ विवेक नगर, सिद्धार्थ नगर, दुल्लपुर पंचशील नगर में जनसंपर्क किया और जनता से जीत का आशीर्वाद लिया।
बसपा पार्षद प्रत्याशी के जन संपर्क अभियान में ओबीसी/एससी/एसटी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कराना और संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य जी भी शामिल रहे तथा श्री शिवसिंह कुशवाह को भारी मतो से विजयी बनाने का क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया गया।
बसपा पार्षद प्रत्याशी के जन संपर्क अभियान में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और भावी पार्षद को विजयी बनाने हेतु संकल्प लिया गया।
बसपा प्रत्याशी के साथ जन संपर्क अभियान में ग्वालियर से महापौर प्रत्याशी श्रीमती सुनीता गौतम भी साथ रहीं तथा उमड़े जन सैलाब को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि शहर में सिर्फ और सिर्फ लोग बसपा को ही देखना चाहते हैं शहर वासियों को बदलाव की आवश्यकता है जिसके साथ विकास के भी नवीन रास्ते खुलेगें।


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

0 Comments